रायपुर। इधर अमित जोगी (amit jogi) इस वक्त बिगड़ती तबियत के चलते अपोलो के आईसीयू (ICU) में भर्ती हैं और उधर अंतागढ़ टेपकांड मामले में उनकी ओर से न्यायालय में एक आवेदन प्रस्तुत किया गया है। अमित जोगी की ओर से यह आवेदन अधिवक्ता एस के फरहान ने पेश किया है। अमित जोगी की ओर से प्रस्तुत आवेदन में न्यायालय से कहा गया है कि वे इस मामले में खुद बहस करना चाहते हैं। उन्हे प्रोडक्शन वारंट में बुलाया जाए।

बता दें कि अमित जोगी इस समय अपोलो के आईसीयू में भर्ती हैं और न्यायिक अभिरक्षा में है। अंतागढ़ टेपकांड मामले में आरोपियों की वॉयस क्लिप लेने के लिए आज दोपहर प्रकरण में आरोपी बनाए गए अमित जोगी की ओर से आवेदन पेश किया गया। प्रथम अपर जिला न्यायाधीश श्रीमती लीना अग्रवाल अब से कुछ देर बाद इस आवेदन पर फैसला देंगी। वहीं प्रकरण में अगली सुनवाई 12 सितंबर को होगी।

See also  पुलिस वालों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य, नहीं तो भरना होगा जुर्माना, आदेश जारी…
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।