रायपुर। छत्तीसगढ़ में चर्चित अंतागढ़ टेपकांड (Antagarh Tape Case) के मुख्य गवाह फिरोज सिद्दीकी (Feroze Siddqui Chhattisgarh) से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक (Dharamlal Kaushik BJP Chhattisgarh) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफतौर पर कहा है कि प्रदेश सरकार अंतागढ़ टेपकांड पार्ट टू (Antagarh Tape Case Part 2) आने से घबरा गई है। इस वजह से पुलिस द्वारा आनन-फानन कर्रवाई की जा रही है।

धरमलाल कौशिक (Dharamlal Kaushik) ने कहा है कि प्रदेश में पुलिस कस्टडी में कई कैदियों की मौत हुई है। ऐसा लग रहा है कि अंतागढ़ टेपकांड (Antagarh Tape Case Chhattisgarh) में भी कुछ इसी तरह की साजिश की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि अंतागढ़ टेपकांड मामले में फिरोज सिद्दकी मुख्य हिस्सा हैं। अब सरकार डर रही है कि वो कुछ नया ही खुलासा न कर दें। यही वजह है कि पुलिस इस तरह की कार्रवाई कर रही है।

See also  CG Politics: बीजेपी 11- 25 जनवरी तक निकालेगी संविधान गौरव यात्रा, आयोजन की तैयारी के लिए बड़ी बैठक आज

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू (Home Minister Tamandhwaz Sahu) को लगातार पुलिस हिरासत में हो रही मौत और इस तरह के मामले को लेकर जल्द जवाबदेही तय करने की बात कही है। उन्होंने गृहमंत्री से सवाल किया है कि फिरोज सिद्दकी को पुलिस हिरासत के दौरान कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?

इसे भी पढ़ें

अंतागढ़ टेपकांडः फिरोज सिद्दीकी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और वसूली का मामला दर्ज

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें

 

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।