अरिजीत सिंह की मां की बिगड़ी तबियत, मांगी मदद- 'ए निगेटिव ब्लड डोनर की जरूरत'
image source : google

टीआरपी डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह की मां की तबीयत खराब हो गई है। जिसके कारण उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार, अरिजीत की मां को इस वक्त ए नेगेटिव ब्लड की जरूरत है। जिसके लिए फिल्म ‘दिल बेचारा’ की एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर सिंगर के लिए मदद मांगी है।

स्वास्तिका मुखर्जी ने पोस्ट शेयर कर मांगी मदद

स्वास्तिका मुखर्जी ने twitter पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा, “ए निगेटिव ब्लड डोनर की जरूरत है, अरिजीत सिंह की मां अर्मी डकूरिया के एक अस्पताल में भर्ती है।आज ही इसकी जरूरत है। स्वाति को कॉन्टैक्ट करें जो भी वेरिफाइड मेल डोनर्स है।” इसके साथ ही स्वास्तिका ने कैप्शन में ‘अर्जेंट एसओएस’ भी लिखा है।

https://twitter.com/swastika24/status/1390163898750308353?s=20

इसके अलावा डायरेक्टर श्रीजीत मुखर्जी ने भी बंगाली भाषा में ट्वीट पर एक पोस्ट करते हुए मदद मांगी है। उन्होंने लिखा है कि निगेटिव ब्लड डोनर की जरूरत अरिजीत सिंह की मां के लिए है। इसके साथ ही उन्होंने के फ़ोन नंबर भी शेयर किया है।

See also  कोरोना की अब बॉलीवुड में एंट्री, गायिका कनिका कपूर हुईं संक्रमित, लंदन से लौटी थीं, लखनऊ के होटल में पार्टी भी दी थी, आइसोलेशन में रखा गया

बता दें, अरिजीत सिंह ने अपना सिंगिंग कॅरियर 2005 में किया था। उन्हें पहचान मिली थी फिल्म आशिकी 2 के सुपर हिट सॉन्ग ‘तुम ही हो’ से। इस सॉन्ग से अरिजीत को इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल करना पड़ा था लेकिन इस सॉन्ग के रिलीज होने के उन्हें काम की कोई कमी नहीं हुई। लोग उनके दीवाने हैं और उन्होंने अब तक कई बड़े सुपर हिट गाने बॉलीवुड की फिल्मों के गाए हैं। अरिजीत सिंह को एक नेशनल अवॉर्ड और छह फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म ‘पगलैट’ में म्यूजिक कंपोज किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।