टीआरपी डेस्क। भारतीय सेना ने खुद की जिंदगी दांव पर लगाकर दूसरों की रक्षा करने में जुटे कोरोना वॉरियर्स को सलामी दी है। आर्मी ट्वविटर पर एक वीडियो वीडियो शेयर किया है। इसे पोस्ट करते हुए आर्मी की तरफ से लिखा गया- कोरोना वॉरियर्स को भारत सलाम करता है। कोरोना वॉरियर्स पर राष्ट्र गर्व करता है। कोरोना को हराने में जुटे सभी देशवासियों और फ्रंटलाइन वॉरियर्स को हमारा सलाम। शुक्रिया कोरोना वॉरियर्स।
![]()
योद्धाओं के सम्मान में भारतीय वायुसेना 3 मई को 2 फ्लाई पास्ट करेगी। एक फ्लाई पास्ट श्रीनगर से त्रिवेंद्रम और दूसरा डिब्रूगढ़ से कच्छ के बीच होगा। इनमें ट्रांसपोर्ट और फाइटर एयरक्राफ्ट शामिल होंगे।
शुक्रवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और तीनों सेना प्रमुखों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी थी। बिपिन रावत ने बताया कि फ्लाई पास्ट के दौरान उन अस्पतालों पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे, जो कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज कर रहे हैं।
इसके साथ ही तीनों सेनाएं इसी दिन पुलिस मेमोरियल पर फूल चढ़ाएंगी। आर्मी लगभग हर जिले में कोविड अस्पतालों के पास माउंटेड बैंड परफॉर्मेंस भी देगी।
तीनों सेनाओं की तरफ से 5 पहल
https://twitter.com/adgpi/status/1256482477691949056?s=200 एयरफोर्स जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से केरल के त्रिवेंद्रम तक और असम के डिब्रूगढ़ से गुजरात के कच्छ तक फ्लाईपास्ट करेगी। इसमें फाइटर प्लेन और ट्रांसपोर्ट प्लेन शामिल होंगे। 0 देशभर के उन अस्पतालों पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे, जो कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज कर रहे हैं। 0 नौसेना भी कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में अपने जंगी जहाजों पर रोशनी करेगी। 0 आर्मी लगभग हर जिले में कोविड अस्पतालों के पास माउंटेड बैंड परफॉर्मेंस देगी। 0 कोरोना के खिलाफ जंग में शामिल पुलिस बलों के समर्थन में तीनों सेनाएं 3 मई को पुलिस मेमोरियल पर फूल चढ़ाएंगी।
हम कोरोना वॉरियर्स के साथः जनरल रावत
जनरल रावत ने कहा कि हम सभी कोरोना वॉरियर्स का शुक्रिया अदा करते हैं। डॉक्टर, नर्स, सफाईकर्मी, पुलिस, होमगार्ड, डिलीवरी बॉय और मीडिया सरकार का यह संदेश जनता तक पहुंचा रहे हैं कि मुश्किल वक्त में भी जिंदगी को कैसे चलाए रखना है।तीनों सेनाएं इस वक्त देश के साथ मजबूती से खड़ी हैं। हम हर कोरोना वॉरियर के साथ हैं। हम यह लड़ाई जीतेंगे, तो यह देश के हर नागरिक के अनुशासन और सब्र का नतीजा होगी। हमारी तरफ से कुछ विशेष गतिविधियां होंगी, जिसका राष्ट्र गवाह बनेगा।
आर्मी में संक्रमण के 14, नौसेना में 26 मामले
संक्रमण से आर्मी और नौसेना के जवान भी संक्रमित हो गए हैं। आर्मी चीफ ने बताया कि आर्मी में सबसे पहले कोरोना से जो जवान संक्रमित हुआ था, वह अब पूरी तरह ठीक है। आर्मी में अब तक 14 कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं और इनमें से 5 ठीक होकर काम पर भी लौट चुके हैं।वहीं, 19 अप्रैल को नौसेना में संक्रमण के 20 मामले सामने आए थे। मुंबई में आईएनएस आंग्रे पर तैनात 26 नाविक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इन सभी को मुंबई के कोलाबा में स्थित नौसेना अस्पताल आईएनएचएस अश्विनी में भर्ती कराया गया है। नेवी का कहना है कि शिप्स और सबमरीन पर कोई संक्रमण का केस सामने नहीं आया है और सभी मिशन और ऑपरेशन पहले की तरह जारी हैं।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें
Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।