रायपुर। पुलिस को मैसेज भेजकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री को मार डालने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार हो गया है। बता दें कि युवक ने सोमवार की रात डीएसपी नसर सिद्दीकी के फोन पर मैसेज भेजा था। जिसमें 24 घंटे के अंदर भूपेश बघेल और रमन सिंह दोनो को मार डालूंगा जिसको जो करना है कर लो। मैसेज मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। सिविल लाइंस पुलिस आरोपी से इस संबंध में पूछताछ कर रही है।

साइबर सेल की मदद से पकड़ा गया आरोपी

युवक का मैसेज मिलते ही डीएसपी नसर सिद्दीकी ने ट्रू कॉलर पर नंबर की जांच की। इसके बाद उन्होंने साइबर सेल की मदद से आरोपी का पता लगाया और उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी का नाम मनीष झाबक है जो पचपेड़ी नाका इलााके का रहने वाला है। अफसरों ने बताया कि मनीष की दिमागी हालत सामान्य नहीं लग रही। इससे पहले आरोपी ने लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम भी उल्टे-सीधे मैसेज वायरल कर चुका है। तब भी उसे गिरफ्तार किया गया था।

See also  छत्तीसगढ़ के सरपंचों को पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा खत

आर्थिक तंगी से परेशान है युवक

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी मनीष मानसिक तौर पर परेशान है। आर्थिक तंगी की वजह से इस कदर परेशान है कि उसने सरकार को अपना दुश्मन मान चुका है। इसलिए मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री की हत्या की धमकी दी है। हालांकि पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है। इससे पहले भी युवक को इस तरह की धमकी देने के मामले गिरफ्तार किया जा चुका है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।