असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट,सूची मे 40 उम्मीदवारों के नाम, पार्टी पर्यवेक्षक बनाए गए सीएम भूपेश बघेल का जीत में होगा अहम रोल
असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट,सूची मे 40 उम्मीदवारों के नाम, पार्टी पर्यवेक्षक बनाए गए सीएम भूपेश बघेल का जीत में होगा अहम रोल

गुवाहाटी। कांग्रेस (Congress) ने असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly polls) के लिए अपने 40 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट शनिवार को जारी कर दी, असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव तीन चरणों में होने हैं।

बता दें कि कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी पर्यवेक्षक बनाया है। टिकट वितरण के साथ पार्टी को चुनाव जीत दिलाने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अहम रोल निभाएंगे। वे राज्य में कई चुनावी रैली में भी शामिल हुए हैं व कई दौरा भी कर चुके हैं।

चुनाव आयोग की घोषणा के मुताबिक असम की 15वीं विधानसभा के चुनाव में मतदान की प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू होगी, चुनाव प्रक्रिया का समापन 2 मई को परिणामों की घोषणा के साथ होगा।

जारी सूची के अनुसार असम में विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया नजीरा से चुनाव लड़ेंगे, यह उनका पारंपरिक विधानसभा क्षेत्र है। पूर्व मंत्री रकीबुल हुसैन सामुगुड़ी से चुनाव लड़ेंगे, असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिपुन बोरा गोहपुर सीट से और पूर्व मंत्री बिस्मिता गोगोई खुटाई सीट से चुनाव लड़ेंगे। असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अंजन दत्ता के बेटी अंगकिता को अमगुरी सीट से टिकट दिया गया है।

See also  जम्मू-कश्मीर में महसूस किये गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.0 रही तीव्रता

तीन चरणों में होने हैं चुनाव

बता दें कि असम की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो जाएगा। पहले चरण के मतदान के लिए नोटिफिकेशन 2 मार्च को किया गया। इस चरण में 47 सीटें हैं जो कि 12 जिलों में हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 9 मार्च है और मतदान 27 मार्च को होगा।

दूसरे चरण में 13 जिलों की 39 सीटों के लिए मतदान एक अप्रैल को होगा। तीसरे चरण में 12 जिलों की 41 विधानसभा सीटों के लिए 6 अप्रैल को मतदान होगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।