छत्तीसगढ़ विधानसभा

रायपुर। वैक्सीन नहीं लगवाने वाले विधायक विधानसभा में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। वैक्सीन लगवाने के बाद ही विधायकों को सत्र में शामिल होने की अनुमति मिलेगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि मैंने सभी विधायकों से कहा है कि वे वैक्सीन जरूर लगवाएं।

जिस विधायक का वैक्सीनेशन नहीं है वह सत्र में प्रवेश नहीं कर पाएगा। सभी वैक्सीन लगवा लें, वैक्सीनेशन के बाद ही विधानसभा में प्रवेश कर पाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आगे कहा कि 26 जुलाई से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र प्रारंभ हो रहा है। कोरोना संकट को देखते हुए सत्र के दौरान सावधानियां बरती जाएंगी। तीसरे लहर के भय को देखते हुए इस बार भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर
See also  NHAI ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, महज 18 घंटे में बना दिया 25.54 किमी हाईवे

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।