रायपुर। सरगुजा मेडिकल कॉलेज का नाम अब दिवंगत राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव के नाम पर होगा । इसकी घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन में मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री और टीएस सिंहदेव की मां देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव को श्रद्धांजलि के दौरान की।

आपको बता दें संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे ने निधन के उल्लेख के दौरान ये मांग की थी। जिस पर सीएम ने तुरंत सहमति देते हुए इसकी घोषणा की। विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन सदन ने अविभाजित मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री देवेंद्र कुमारी सिंहदेव को श्रद्धांजलि दी गई। स्पीकर डॉक्टर चरण दास महंत ने कहा कि राजपरिवार से थी लेकिन उनकी सादगी, मिलनसारिता अनुकरणीय है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उनके निधन से हम सब स्तब्ध है। उनका जाना खाली स्थान की तरह है जो कभी भरा नहीं जा सकता।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  पृथ्वी सिर्फ अकेली नहीं,  मंगल पर भी था जीवन ? रोवर ने खोज निकाला कुछ ऐसा, वैज्ञानिक भी हुए शॉक्ड

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।