गोधन न्याय योजना

रायपुर। राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने मुख्य सचिव सुब्रत साहू एवं विशेष सचिव डॉ.एस. भारतीदासन ने नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी कार्यक्रम का जायजा लेने जांजगीर-चांपा जिले का दौरा किया।

उन्होंने जिले के कई गौठानों का औचक निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने नवागढ़ ब्लॉक के खोखरा गौठान में महिला समूहों द्वारा संचालित आय मूलक गतिविधियों की एक ओर जहां सराहना की, वहीं अकलतरा ब्लॉक के तरौद गौठान के निरीक्षण दौरान वहां पशुधन के चारे के लिए पैरा का रख-रखाव एवं निर्माण कार्यो में उदासीनता का मामला सामने आने पर जनपद पंचायत अकलतरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

अपर मुख्य सचिव ने अकलतरा ब्लॉक के तरौद, अमोरा, किरारी, नवागढ़ ब्लॉक के खोखरा गौठानों के निरीक्षण के दौरान स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए प्रत्येक गौठान में वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण के साथ-साथ कम से कम पांच आय मूलक गतिविधियां अनिवार्य रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। इससे महिला समूहों को गौठानों में रोजगार मिलने के साथ-साथ उन्हें और अधिक लाभ मिलेगा। आदर्श गौठान खोखरा में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा वर्मी कम्पोस्ट के साथ-साथ मशरूम का उत्पादन, फिनाईल व पैरदान का निर्माण किया जा रहा है।

See also  BIG BREAKING : कांग्रेस नेत्री की फंदे पर झूलती मिली लाश, मौत के कारण की हो रही है जाँच

अपर मुख्य सचिव ने महिला समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री का मुआयना किया और फिनाईल, पैरदान की क्वालिटी, की सराहना की। खोखरा में तीन महिला स्व-सहायता समूह गौठान से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं। गौठान में पशुओं के हरे चारे की व्यवस्था के लिए 10 एकड़ में रोपित नेपियर घास का भी उन्होंने अवलोकन किया और महिला समूहों, गौठान समिति के प्रयासों की प्रशंसा की।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।