कोरबा। शराब बिक्री के शुरू होते नशे की हालत में तीन बदमाशों ने एक घर में घुस कर पति की गैरमौजूदगी में महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर महिला पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी। इससे महिला बुरी तरह से झुलस गई। सिम्स बिलासपुर में उसका उपचार चल रहा, जहां उसकी हालत चिंताजनक है।

घटना मोरगा चौकी क्षेत्र के एक गांव की है। यहाँ एक 27 साल की महिला घर में किराना दुकान चलाती है। कल रात लगभग 10 बजे महिला घर में अकेली थी। इस बीच बदमाश महिला के घर पहुंचे और सामान खरीदने के बहाने दरवाजा खुलवाया। महिला से उसके पति के बारे में पूछताछ की। महिला ने युवकों को बताया कि उसका पति नानाससुर के घर गया है।

यह सुनकर तीनों युवकों ने बदनीयती से छेड़छाड़ करने लगे और उसके घर के अंदर घुस गए। आरोपितों ने महिला से छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने इसका विरोध किया तो उसके घर में रखे मिट्टी तेल महिला पर उड़ेल कर युवकों ने आग लगा दी।

चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग को बुझाया। करीब 60 फीसदी झुलस गई महिला को सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में घटनास्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर गिद्धमुड़ी गांव के शरद मसीह उम्र 35, प्रीतम पैकरा 22 साल और सरोज कुमार 33 को गिरफ्तार किया है।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।