रायपुर। प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (Biometric Machines in Chhattisgarh Health Centers) में डॉक्टरों और कर्मचारियों की लेटलतीफी दूर करने के लिए अब बायोमेट्रिक मशीनों (Biometric Machines)  का सहारा लिया जा रहा है। (Chhattisgarh Health Centers) स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों व कर्मचारियों की समय पर अनुपस्थिती को लेकर स्वास्थ्य विभाग (Health Department Chhattisgarh) काफी समय से चिंतित था। ऐसे में अब उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में बायोमेट्रिक मशीनें लगाने का फरमान जारी किया है। ताकि कर्मचारी समय पर उपलब्ध रहें।

राज्य के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Centers and Primary Health Centers of Chhattisgarh) के कर्मचारियों को बायोमेट्रिक मशीनों के जरिए हाजिरी (Attendence through Biometric Machines) लगानी होगी। जिसके तहत जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. के आर सोनवानी ( Dr KR Sonvani) ने रायपुर जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में बायोमेट्रिक मशीन (Biometric Machines in Government Hospital) लगाने का आदेश जारी किया है।

डॉक्टरों और कर्मचारियों की स्वास्थ्य केंद्रों में लगातार अनुपस्थिति के बाद राज्य शासन ने ही बायोमेट्रिक मशीनें (Biometric Machines) लगाने का चिकित्सा विभाग को निर्देश दिया है। अब तक बायोमेट्रिक हाजिरी ( Biometric Attendence) की व्यवस्था सिर्फ मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में ही लागू थी।

See also  चौकीदार मामले पर राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार कहा माफी मांगो और दूसरा हलफनामा दाखिल करो

इस संबंध में जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. के आर सोनवानी ने बताया कि राज्य शासन के आदेशानुसार व्यवस्था में कसावट लाने और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर लगाम कसने के लिए बायोमेट्रिक मशीन सभी अस्पतालों में लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें

 

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।