बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

AUS vs IND 1st ODI Score : ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरे सबसे तेज पांच हजारी बने कप्तान आरोन फिंच

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। AUS vs IND 1st ODI Score : तीन मैच की वन-डे सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। कप्तान आरोन फिंच को डेविड वार्नर का बखूबी साथ मिल रहा है।

ऑस्ट्रेलिया के 50 रन पूरे

10वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के 50 रन पूरे। पहले विकेट के लिए यह अच्छी साझेदारी साबित हो रही है। कोई भी भारतीय गेंदबाज अबतक प्रभाव छोड़ने में कामयाब नहीं हो पाया।

https://twitter.com/cricbuzz/status/1332180420121661442?s=20

आरोन फिंच के पांच हजार रन पूरे

कप्तान फिंच ने जसप्रीत बुमराह की पांचवीं गेंद पर सिंगल लेकर यह कीर्तिमान बनाया, उन्हें 126 पारी लगे।

India ODI Series team

बैट्समैन: विराट कोहली (कप्तान), शुभमन गिल, शिखर धवन, लोकेश राहुल (उपकप्तान, विकेटकीपर), मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, मयंक अग्रवाल और संजू सैमसन (विकेटकीपर)।

ऑलराउंडर: हार्दिक पंड्या और रविंद्र जडेजा।

बॉलर्स: युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी और शार्दूल ठाकुर।

Australia ODI Series team

बैट्समैन: एरॉन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर)।

ऑलराउंडर: मार्नस लाबुशाने, मोइसेस हेनरिक, ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल सैम्स, मार्कस स्टोइनिस और कैमरॉन ग्रीन।

बॉलर्स: पैट कमिंस, सीन एबॉट, एश्टन एगर, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, एंर्ड्यू टाई और एडम जम्पा।

IND vs AUS के इससे पहले हो चुके इतने वनडे मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 140 वनडे खेले गए। इसमें टीम इंडिया ने 52 मैच जीते और 78 हारे हैं, जबकि 10 मुकाबले बेनतीजा रहे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर में भारतीय टीम ने 51 वनडे खेले, जिसमें से 13 जीते और 36 मैच हारे हैं। 2 वनडे बेनतीजा रहे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन