टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश में कोरोना के मैनेजमेंट के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा अब विदेशों में भी होने लगी है। ऑस्ट्रेलिया के सांसद क्रेग केली ने यूपी में कोरोना प्रबंधन की दिशा में हुए काम को सराहते हुए योगी सरकार की तारीफ की है। क्रेग के इस ट्वीट के जवाब में सीएम कार्यालय ने उन्हें भारत आने का आमंत्रण दिया है और अपने अनुभवों को बांटने की पेशकश की है।
क्रेग केली ने अपने देश की समस्या का जिक्र करते हुए ट्वीट में लिखा कि उनके यहां आइवरमैक्टिन दवा की कमी हो गई है। अगर सरकार सीएम योगी को कुछ दिन के लिए उनके देश को उधार दे दे तो उनके देश में भी दवाओं की कमी से निपटने में मदद मिल सकती है।
