बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना का करियर आज बुलंदियों को छू रहा है। उनकी फिल्मों की हिट लिस्ट लगातार बढ़ते जा रही है। पर आजकल आयुष्मान को एक डर सताने लगा है। जिसके कारण उनका रवैया भी काफी सख्त होता दिखाई पड़ रहा है।

दरअसल उनकी फिल्म गुलाबो सिताबो ओटीटी पर रिलीज होने के बाद कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। जिसके बाद से अब आयुष्मान ने अपने कॉन्ट्रैक्ट में एक और क्लॉस जोड़ दिया है। जिसके मुताबिक उनकी आने वाली फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी‘ थिएटर में रिलीज होगी।

हाल ही में आयुष्मान ने अपनी फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी‘ की शूटिंग पूरी की है। बताया जा रहा है कि आयुष्मान ने फिल्म में एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। जिसमें उन्होंने ‘No OTT’ क्लॉज ऐड किया है।

पिंकविला की रिपोर्ट की माने तो आयुष्मान खुराना ने अपनी टीम के साथ मिलकर एक ओटीटी और थिएटर फिल्मों को अलग करने के लिए एक प्लान बनाया है। इससे आयुष्मान को इस बात को समझने में आसानी होगी कि उन्हें कौन सा प्रोजेक्ट साइन करना है और कौन सा नहीं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।