टीआरपी डेस्क। एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर की टीम ने जांजगीर चांपा में एक बाबू को ढाई हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा है। बाबू इलाज के लिए पैसे निकालने के एवज में 5 हजार रुपए की मांग किया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी। आज ढाई हजार रुपए की पहली किस्त लेते एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित अपनी पत्नी की इलाज के लिए 1 लाख रुपए निकलवाने जांजगीर चांपा के उप संचालक पशु चिकित्सा कार्यालय में सहायक ग्रेड-3 पर पदस्थ कर्मचारी दीपक कुमार को आवेदन दिया था। राशि स्वीकृत कराने के बदले कर्मचारी 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा था।

इस मामले की शिकायत पीड़ित ने बिलासपुर एसीबी की टीम से की। एसीबी निदेशक व पुलिस उप महानिरीक्षक आरिफ शेख के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा के निर्देश पर विभागीय टीम ने शिकायत की तस्दीक की, तो मामला सही पाया गया। जिसके बाद आज रिश्वत की पहली किस्त 2500 रुपए देते समय आरोपी दीपक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

See also  Tech News: सैम ऑल्टमैन से चल रही बड़ी लड़ाई हारे एलन मस्क, अमेरिकी कोर्ट ने OpenAI को माना बेकसूर… जानें मामला

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।