पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में एक जुलाई तक बढ़ा प्रतिबंध

टीआरपी डेस्क। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों को एक जुलाई तक बढ़ाने का फैसला लिया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं व गतिविधियों को अनुमति रहेगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि सभी सरकारी कार्यालय 25 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे। निजी और कॉरपोरेट कार्यालयों को सुबह 10 से दोपहर बाद चार बजे तक 25 फीसदी की क्षमता के साथ खुलने की अनुमति रहेगी।

बंगाल में प्रतिबंधों में राहतों का एलान करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि रेस्टोरेंट्स और बार को दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक 50 फीसदी ग्राहक क्षमता के साथ खोलने की अनुमति होगी। रात नौ से सुबह पांच बजे के बीच पूरे राज्य में लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।