टीआरपी डेस्क। दुनिया का सबसे व्यस्त दुबई से लंदन अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन मार्ग बंद होने वाला है। ब्रिटेन ने शुक्रवार से UAE से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही वहां से आने वाले नागरिकों के लिए कड़े क्वारंटीन उपायों की घोषणा कर दी है। इसके अलावा ब्रिटेन के इस फैसले से दुबई के पर्यटन उद्योग को काफी नुकसान हो सकता है।

ब्रिटेन ने कहा है कि वह UAE , बुरुंडी और रवांडा को अपनी कोरोनावायरस यात्रा प्रतिबंध सूची में शामिल कर रहें हैं। यह फैसला दक्षिण अफ्रीका में पहली बार सामने आए कोरोनावायरस के अधिक संक्रामक और वैक्सीन प्रतिरोधक वेरिएंट के प्रसार के कारण लिया गया है। परिवहन सचिव ग्रांट शाप्स ने कहा कि UAE को शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे से बुरुंडी और रवांडा के साथ सरकार की ‘रेड लिस्ट’ में जोड़ा गया है।

ब्रिटेन के इस फैसले के बाद UAE से लौटने वाले किसी भी ब्रिटिश, आयरिश या ब्रिटेन में निवास अधिकार वाले तीसरे देश के नागरिक को 10 दिनों के लिए खुद को आइसोलेट करना होगा। सरकार ने एलान किया कि ब्रिटेन और UAE के बीच सीधी उड़ान का संचालन नहीं किया जाएगा।

See also  छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव- एक व्यापारी... एक लाइसेंस से व्यापारियों की मुश्किलें होंगी आसान- अमर परवानी

सरकार की प्रवक्ता ने कहा, इन गंतव्यों से यात्रा पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय दक्षिण अफ्रीका में सामने आए कोरोनावायरस के नए वेरिएंट की वजह से हुआ है। इसे लेकर माना जा रहा है कि ये वेरिएंट UAE, बुरुंडी और रवांडा सहित अन्य देशों में फैल चुका है। UAE हजारों ब्रिटिश नागरिकों का घर है और महामारी के दौरान सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य रहा है। दुबई ने पिछले हफ्ते कोरोना के नए मामलों के चलते कई थीम पार्क और घूमने वाली जगहों को बंद कर दिया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।