बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

28 अगस्त से लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द ही निपटा लें बैंक से जुड़े काम

28 अगस्त से लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द ही निपटा लें बैंक से जुड़े काम
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। अगर आपको बैंक में कोई जरूरी काम है तो उसे जल्द से जल्द निपटा लें। आने वाले 7 दिन में से 4 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस महीने के आखिरी हफ्ते में 28 से 31 अगस्त तक बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

28 अगस्‍त को इस महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक की छुट्टी रहेगी। 29 अगस्‍त को रविवार है। वहीं, 30 अगस्त 2021 श्रीकृष्‍ण जन्माष्‍टमी के उपलक्ष्य में देश के अधिकतर शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा कई जगहों पर 31 अगस्त को जन्माष्‍टमी मनाई जाएगी। इस कारण वहां 31 अगस्त को भी चुनिंदा शहरों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि ये छुटि्टयां राज्यों के हिसाब से रहेंगी।

30 अगस्त, 2021 को जन्माष्टमी होने के कारण अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर और गंगटोक के बैंकों में कामकाज नहीं होंगे। वहीं, 31 अगस्त 2021 श्री कृष्‍ण जन्माष्‍टमी के चलते हैदराबाद के बैंकों में कामकाज नहीं होंगे।

छुटि्टयों की लिस्ट

दिन छुट्‌टी का कारण
28 अगस्त चौथा शनिवार
29 अगस्त रविवार
30 अगस्त कृष्‍ण जन्माष्‍टमी (चुनिंदा शहरों में)
31 अगस्त कृष्‍ण जन्माष्‍टमी (चुनिंदा शहरों में)
 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन