ध्यान दें: 27 मार्च से 4 अप्रैल तक सिर्फ दो दिन खुलेंगे बैंक, इसी हफ्ते निपटा लें जरुरी कार्य
ध्यान दें: 27 मार्च से 4 अप्रैल तक सिर्फ दो दिन खुलेंगे बैंक, इसी हफ्ते निपटा लें जरुरी कार्य

रायपुर। अगर आपको इस हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आप इसी सप्ताह तक उसे फटाफट निपटा लें क्योंकि लगातार 3 दिन बैंक बंद रहेंगे। 27 मार्च से लेकर 4 अप्रैल के बीच बैंक सिर्फ दो दिन ही खुले रहेंगे।

27 मार्च को माह का चौथा शनिवार है। 28 मार्च को रविवार है। इसलिए इन दो तारीखों को देश के सभी राज्य में बैंक बंद होंगे। 29 मार्च को होली के अवसर पर बैंक बंद होंगे। लेकिन पटना में बैंक लगातार 4 दिनों तक बंद रहेंगे।

31 मार्च को बैंक क्लोसिंग डे

हालांकि 31 मार्च की छुट्टी नहीं है लेकिन इस दिन ग्राहकों की सभी सेवाओं पर बैंक ध्यान नहीं देते क्योंकि यह वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन है। इसके बाद एक अप्रैल को बैंकों की लेखाबंदी के चलते फिर से अवकाश रहेगा।

दो अप्रैल 2021 को गुड फ्राइडे की वजह से अवकाश रहेगा। इसलिए इस दिन भी बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद तीन अप्रैल को सभी बैंक खुले रहेंगे। 4 अप्रैल को रविवार है। इसलिए फिर से बैंकों में छुट्टी होगी।

See also  इंडियन एयरफोर्स जल्द ही खरीदेगी 114 लड़ाकू विमान

नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सुविधा रहेगी चालू

हालांकि बैंक ने ग्राहकों को नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए अपने बैकिंग कार्य निपटाने की सुविधा देते हैंं। आरबीआई ने 27 मार्च से बैंक बंद होने के चलते ग्राहकों को नेट बैंकिंग की सलाह दी है। हालांकि अगर आपका कार्य बैंक जाकर ही होना है तो उसे 26 मार्च तक ब्रांच जा कर निपटा लें नहीं तो लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।