बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

बस्तर बना 'बेस्ट ऑफ बीट डेस्टिनेशन', छत्तीसगढ़ को मिला आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड

बस्तर बना 'बेस्ट ऑफ बीट डेस्टिनेशन', छत्तीसगढ़ को मिला आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। बीते बुधवार को दिल्ली में आउटलुक ग्रुप की ओर से आयोजित 'आउटलुक ट्रैवलर्स अवार्ड-2022' में छत्तीसगढ़ के बस्तर को एक विशेष जूरी पुरस्कार के साथ 'बेस्ट ऑफ बीट डेस्टिनेशन' के रूप में सम्मानित किया गया है। छत्तीसगढ़ को ये पुरस्कार केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी के द्वारा दिया गया जिसे प्रदेश की ओर से यह अवॉर्ड पर्यटन और संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी. ने ग्रहण किया।

बता दें कि आउटलुक ग्रुप द्वारा पिछले 18 वर्षों से पुरस्कारों का वितरण किया जा रहा है। यह 19वां वर्ष है जब इस तरह के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया है। इन पुरस्कारों का निर्णय एक शोध एजेंसी द्वारा किए जा रहे यात्रा सर्वेक्षण के आधार पर किया गया था और फिर जूरी सदस्यों द्वारा फीडबैक की जांच के बाद वितरित किया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन