टीआरपी डेस्क। 18 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वालीं सुष्मिता सेन का आज बर्थडे है।

21 मई 1994 में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का ताज पहना था। बता दें कि मिस यूनिवर्स

का खिताब जीतने से पहले सुष्मिता ‘मिस इंडिया प्रतियोगिता’ में ऐश्वर्या राय बच्चन को भी हरा चुकी हैं।

 

 

आइए जानतें वो सवाल…..

मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता के दौरान एक जवाब से बाजी मार ली थी। सुष्मिता का मुकाबला ऐश्वर्या राय बच्चन

से था। इस दौरान सवाल पूछा गया कि यदि आप किसी ऐतिहासिक घटना को बदल सकतीं, तो वो क्या होती?

इस पर ऐश्वर्या का जवाब था कि ‘अपने जन्म का समय, लेकिन सुष्मिता ने कहा था, ‘इंदिरा गांधी की मृत्यु’।

इसके साथ ही मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट के दौरान जब सुष्मिता से पूछा गया था कि अगर आपके पास पैसा और

वक्त होगा, तो क्या एडवेंचर करना चाहेंगी? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि मेरे हिसाब से एडवेंचर वो है, जो

See also  Valentine Week : आज Rose Day पर दें 7 दिन तक खिले रहने वाला ये गुलाब

आप अंदर से महसूस करते हैं। मुझे बच्चों के साथ बहुत अच्छा लगता है। मौका लगा तो मैं उनके साथ वक्त

गुजारना चाहूंगी। यहीं मेरे लिए एडवेंचर होगा।

 

रोहमन के साथ जुड़ा नाम…

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सुष्मिता का नाम रोहमन शॉल के साथ काफी जोड़ा जा रहा है। इतना

ही नहीं कुछ दिनों से तो दोनों की शादी की खबरें भी आ रही हैं। दोनों साथ में वेकेशन और पार्टीज में

जाते हैं। इसके साथ ही दोनों एक दूसरे के साफ फोटो शेयर कर इश्क का इजहार भी कर चुके हैं।

रोहमन के साथ अपनी शादी की खबरों पर सुष्मिता ने एक बार एक वीडियो शेयर कर लिखा था, ‘जब

दुनिया कयास लगाती है, मैं ट्रेनिंग करती हूं। ये सब गॉसिप व्यर्थ हैं। अभी शादी का इरादा बिल्कुल नहीं है।

लाइफ का रोमांस चल रहा है। अपना सच बयां कर रही हूं और सभी को प्यार।’

See also  International buyer-seller conference: कुछ खास झलकियों पर एक नजर, छत्तीसगढ़ के विभिन्न उत्पादकों के चेहरे पर बिखरी मुस्कान

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।