15 अगस्त से पहले देश को धमाकों से दहलाने की थी साजिश... पाकिस्तान से जुड़ा कनेक्शन

टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश के एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि लखनऊ से गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकवादी अलकायदा समर्थित अंसार गजवातुल हिंद संगठन से जुड़े हुए थे। ये सभी लोग 15 अगस्त से पहले शहरों को दहलाने की योजना बना रहे थे। एटीएस को इनके पास से विस्फोटक बरामद हुआ है।

पेशावर व क्वेटा से संचालित किया जा रहा था संगठन

लखनऊ में एटीएस की कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकवादी अलकायदा समर्थित गजवातुल हिंद संगठन से जुड़े हुए थे। यह संगठन उमर नामक एक व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा था। यूपी के एडीजी के अनुसार, अलकायदा समर्थित आतंकी संगठन पेशावर व क्वेटा से संचालित किया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि उमर लखनऊ में जेहादी प्रवृत्ति के लोगों को तैयार कर रहा था। उन्होंने बताया कि मिनहाज अहमद और मशीरुद्दीन उर्फ मुशीर इस संगठन के सदस्य हैं। ये लोग 15 अगस्त से पहले शहरों में अलग-अलग जगह धमाके की योजना बना रहे थे।

See also  सलाम भारतीय रेलवे : बच्ची को किडनैपर से छुड़ाने 260 किमी तक दौड़ी ट्रेन

भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

एडीजी ने कहा कि सूचना मिलने पर एक टीम द्वारा मिनहाज अहमद के लखनऊ स्थित घर पर दबिश दी गई तो वह घर पर ही मिला। साथ ही उसके घर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ। एटीएस को उसके घर से एक पिस्टल व आईईडी बरामद हुई। वहीं, प्राप्त हुए आईईडी को बीडीडीएस की मदद से निष्क्रिय कराया जा रहा है।

दूसरी टीम के द्वारा अभियुक्त मशीरुद्दीन के लखनऊ स्थित घर पर दबिश दी गई। उसके घर से भी भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ। एडीजी के अनुसार दोनों अभियुक्तों से एटीएस पूछताछ कर रही है।

उन्होंने बताया कि अन्य टीमों द्वारा इन आतंकवादियों के सहयोगियों की तलाश हेतु अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।