सावधान आपका चेक हो सकता है बाउंस... कस्टमर्स जल्दी ले लें नई कॉपी

टीआरपी डेस्क। आपके द्वारा चेकबुक से किया जा रहा लेनदेन बाउंस हो सकता है। इसका कारण सरकारी बैंकों का विलय है। बता दें कि बैकों में विलय की प्रक्रिया अब प्रभावी हो चुका है और इसके साथ ही बैंक की पुरानी चेक, IFSC Code और MICR Code भी बदल गए हैं। ऐसे में आप पुरानी चेकबुक से लेनदेन कर रहे हैं तो यह बाउंस हो सकती है।

अगर आप पुराने IFSC Code का इस्तेमाल कर नेटबैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिये लेनदेन कर रहे हैं तो यह ट्रांजैक्शन फेल हो सकता है। तीन बैंकों ने इसे लेकर ग्राहकों को सूचित भी कर दिया है कि 1 अक्टूबर के बाद पुरानी चेकबुक अमान्य हो जाएगी।

1 अक्टूबर से इलाहाबाद बैंक, ओरियंटल बैंक और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के पुराने चेकबुक अनवैलिड यानी अमान्य हो जाएंगे। मालूम हो कि ओरियंटल और यूनाइटेड बैंक का विलय पंजाब नेशनल बैंक में हो चुका है। करीब दो साल में विलय की यह प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है।

बता दें कि इलाहाबाद बैंक के MICR कोड और चेकबुक केवल 30 सितंबर 2021 तक ही मान्य हैं। 1 अक्टूबर 2021 से पुराने MICR कोड और चेकबुक अमान्य हो जाएंगे। लिहाजा बैंकिंग लेनदेन जारी रखने के लिए ग्राहक 1 अक्टूबर से पहले ही नया चेक बुक प्राप्त कर लें। ग्राहक खुद शाखा जाकर चेक बुक ले सकते हैं या ऑनलाइन इसे मंगा सकते हैं।

वहीं पंजाब नेशनल बैंक ने भी जानकारी दी है कि ओरिएंटल बैंक और यूनाइटेड बैंक के पुराने चेकबुक 30 सितंबर के बाद अमान्य हो जाएंगे। ग्राहकों को 1 अक्टूबर, 2021 के पहले नया चेकबुक प्राप्त करना होगा। ग्राहकों से अनुरोध किया गया है कि इन दो बैंकों के पुराने चेकबुक की जगह पीएनबी के आईएफएसी कोड और एमआईसीआर कोड वाले नए चेकबुक से ले लें। चेकबुक के लिए इंटरनेट बैंकिंग या पीएनबी वन सेवा का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।