भारत जोड़ो यात्रा .. प्रार्थना सभा में सीएम भूपेश ने थामा राहुल संग राष्ट्रीय ध्वज
भारत जोड़ो यात्रा .. प्रार्थना सभा में सीएम भूपेश ने थामा राहुल संग राष्ट्रीय ध्वज

विशेष संवादाता, रायपुर
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हो गई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को वरिष्ठ नेताओं ने तिरंगा सौंपा। यात्रा में शामिल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि समाज में जो नफरत फैलाने और आपसी दूरियाँ बढ़ाने की कोशिश हो रही है, उसे यह भारत जोड़ो यात्रा समाप्त करेगी। मुख्यमंत्री दिन भर हुए कार्यक्रमाें में राहुल गांधी के साथ नजर आए। पदयात्रा के पहले राहुल गांधी ने श्री पेरंबदूर में स्व. राजीव गांधी के स्मारक पर प्रार्थना सभा की। तिरूवल्लपुर मेमोरियल विवेकानंद मेमोरियल, कामराज मेमोरियल भी गये यहां छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल थे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में लिखा- देश को अब आपसे ही आस है,देश को अब आप पर ही विश्वास है, तिरंगा की शक्ति, भारत मां का आशीष, जन जन का विश्वास, अब आपके पास है।

See also  नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर उड़ाया पुल, आवागमन हुआ पूरी तरह बंद

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।