रायपुर। रविवार की सुबह छत्तीसगढ़ और कोरोना से लड़ती छत्तीसगढ़ की मेडिकल टीम के लिए ख़ुशियों भरी साबित हुई है। एम्स में उपचार के लिए भर्ती कराए गए तीन अन्य मरीज़ों को ठीक होने के बाद घर रवाना कर दिया है।

ये तीनों मरीज़ क़रीब क़रीब एक महिने सेल्फ क्वेरंटाईन में रहेंगे। कोविड 19 के मरीज़ों के दो टेस्ट होते हैं, और दोनों में 48 घंटे का अंतर होता है। इन तीनों मरीज़ों की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई और 48 घंटे बाद दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई, जिसके बाद इन्हें कोरोना संक्रमण से मुक्त घोषित कर दिया गया।
मेडिकल टीम की सफलता पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ट्वीट कर बधाई दी है।

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि

वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट किया है कि

See also  ब्रेकिंग: बालोद में मिले दो और कोरोना संक्रमित मरीज, 11 पहुंची एक्टिव मरीजों की संख्या


“ ख़ुशनुमा रविवार…एम्स के सभी साथियों को..सभी चिकित्सकों को पूरी मेडिकल टीम को बधाई.. ठीक हुए साथी दूसरों को जागरुक करें .. और सावधानी बरतें.. जो कि उन्हें अब बरतनी है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।