टीआरपी डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का शपथ ग्रहण समारोह 20 जनवरी को ऑनलाइन होगा। इस शपथ ग्रहण से समारोह की शुरुआत परंपरागत भारतीय रंगोली के साथ होगी। इस रंगोली को तमिलनाडु में कोलम के नाम से जाना जाता है। तमिलनाडु में लोग इसे घर के द्वार पर बनाते है। ऐसी मान्यता है कि, इस रंगोली को बनाने से सब कुछ शुभ होता है। आपको बता दें, कमला हैरिस की मां मूल रूप से तमिलनाडु की रहने वाली थी।

1800 से ज्यादा लोगों ने लिया ऑनलाइन हिस्सा-

रंगोली के हजारों डिजाइन बनाने के लिए अमेरिका और भारत के 1800 से ज्यादा लोगों ने ऑनलाइन हिस्सा लिया है। इसमें हिस्सा लेने वाली मल्टीमीडिया कलाकार शांति चंद्रशेखर ने कहा कि, ‘कई लोगों का ये मानना है कि कोलम सकारात्मक ऊर्जा और नई शुरुआत का प्रतीक है। विभिन्न समुदायों के सभी उम्र के लोगों ने पर्यावरण के अनुकूल सामग्री से बनी रंगोलियां बनाने की इस पहल में अपने-अपने घर से ही हिस्सा लिया। स्थानीय स्तर पर शुरू की गई यह पहल हमारी उम्मीदों से ज्यादा बड़ी बन गई है।

See also  Interesting Fact : भारत का एक शहर ऐसा भी जहां न चलता है पैसा न है कोई सरकार

स्वागत में होंगे रंगोली के हजारों डिजाइन-

हालांकि, शुरुआत में इसे व्हाइट हाउस के बाहर बनाया जाने वाला था। बाद में इसे कैपिटल हिल के बाहर बनाने की अनुमति दी गई। लेकिन वाशिंगटन डीसी में सुरक्षा के प्रबंधों की वजह से यह अनुमति रद्द कर दी गई है। जिस कारण जो बाइडेन और कमला हैरिस का स्वागत करने के लिए रंगोली के हजारों डिजाइन को एक वीडियो में सजाया गया। ताकि अमेरिका की बहु-सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया जा सके।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।