टीआरपी डेस्क। अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ जंग अभी खत्म नहीं हुई है। पंजशीर के लड़ाके तालिबान को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अफगानी सेना ने भले ही कई इलाकों में बिना लड़े हार मान ली हो, लेकिन पंजशीर पर कब्जा करना तालिबान के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। इस बीच, पंजशीर के लड़ाकों ने बड़ी संख्या में तालिबानियों को मारने का दावा किया है।
पंजशीर में तालिबान को काफी नुकसान
अफगानिस्तान के पंजशीर में तालिबान के खिलाफ बन रही मोर्चेबंदी को कुचलने के लिए तालिबान ने करीब 3000 अपने लड़ाकों को भेजा है। पंजशीर की तरफ जाने वाले अंद्राब वैली में तालिबान और रेजिस्टेंस फोर्स के बीच गोलबारी हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि इस लड़ाई में तालिबान के काफी नुकसान हुआ है। अहमद मसूद की कमान वाली रेजिस्टेंस फोर्स तालिबान के कड़ा मुकाबला कर रही है।Supply Route हुआ ब्लॉक
जानकारी के मुताबिक, तालिबान ने कारी फसीहुद दीन हाफिजुल्लाह के नेतृत्व में पंजशीर पर हमला करने के लिए सैकड़ों आतंकियों को भेजा था, बगलान प्रांत की अंदराब घाटी में घात लगाकर बैठे पंजशीर के विद्रोहियों ने उन पर हमला बोल दिया। इससे तालिबान का सप्लाई रूट भी ब्लॉक हो गया है।Amrullah Saleh ने किया Tweet
वहीं, अफगानिस्तान के उप राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह (Amrullah Saleh) ने भी इस हमले के संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, ‘अंदराब घाटी के एम्बुश जोन में फंसने और बड़ी मुश्किल से एक पीस में बाहर निकलने के एक दिन बाद तालिबान ने पंजशीर के प्रवेशद्वार पर फोर्स लगा दी है। हालांकि इस बीच सलांग हाइवे को विद्रोही ताकतों ने बंद कर दिया है। ये वे रास्ते हैं जिनसे उन्हें बचना चाहिए, फिर मिलते हैं’।https://twitter.com/AmrullahSaleh2/status/1429526230815186948?s=20
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…
