रायपुर। देश के अलग-अलग राज्यों के बाद कोरोना वायरस (कोविड-19) का पहला मरीज छत्तीसगढ़ में मिला है। इसकी पुष्टि रायपुर AIIMS ने की है, कोरोना वायरस के एक मरीज की पुष्टि होने से प्रदेश में हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट के पॉजिटिव आने के बाद उस मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रख गया है।

AIIMS के डॉक्टर नितिन नागरकर से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर की एक युवती का टेस्ट पॉजिटिव आया है। जिसके बाद उसे आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है। हालांकि उन्होंने युवती की जानकारी उजागर करने से मना कर दिया है। फिलहाल कोरोना पीड़िता युवती का इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक रायपुर के पॉश कॉलोनी की रहने वाली युवती लंदन से इंदौर होते हुए 15 मार्च को रायपुर पहुंची है। रूटीन चेकअप कराने बुधवार को एम्स गई थी जहां सैंपल पॉज़िटिव आया है। पीड़िता समेत पूरा परिवार भी डॉक्टरों की निगरानी में है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उस फ्लाइट से यात्रा करने वाले सभी यात्रियों की सूची निकाली जा रही है।

See also  राज्य स्तरीय शूटिंग स्पर्धा का समापन: जिंदल स्टील की सराहना, विजेताओं ने जीते मैडल

राज्य सरकार ने अपील किया है कि जरूरी ना हो तो लोग अपने घरों से बाहर ना निकले। जिनता हो सके सावधानी बरते और भीड़-भाड़ वाले इलाके से दूर रहे। वही स्वास्थ्य विभाग भी कोरोना से निपटने के लिए पूरी तैयारी में है। विदेश से आने वाले सभी लोगों का टेस्ट करने के बाद ही घर भेजा जा रहा है। कोई भी व्यक्ति संदिग्ध मिला, तो उसे आइसोलेशन में रखा जा रहा है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।