टीआरपी न्यूज रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईओडब्ल्यू ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।
प्राथमिक जांच में ईओडब्ल्यू ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करना पाए जाने पर अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मिन सिंह के अपराध क्रमांक 90/2020 धारा 13.1 बी,13.2,भ्र नि अधिनियम 1988 यथा संशोधित अधिनियम 2018 एवं 120 बी भादंवि के तहत पंजीबद्य कर विवेचना में लिया गया है। साथ ही शिकायत पत्र में दर्ज अन्य आरोपों की जांच जारी है।


बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता और आरटीआई एक्टिविस्ट उचित शर्मा की शिकायत पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में राज्य शासन ने प्रदेश के पूर्व प्रमुख सचिव सिंह के खिलाफ एसीबी व ईओडब्ल्यू को जांच के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि अमन सिंह के खिलाफ पीएमओ में हुई शिकायत पर राज्य शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की सचिव रीता शांडिल्य ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें ईओडब्ल्यू के महानिदेशक को पीएमओ से प्राप्त शिकायत का हवाला देते हुए अमन सिंह के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र : खाद संकट पर गरमाया सदन, कांग्रेस विधायकों ने गर्भगृह में किया प्रदर्शन

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।