बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

BIG BREAKING : बस्तर में जवानों ने परिजनों से दुर्व्यवहार के खिलाफ छेड़ दिया आंदोलन, हथियार जमा करके मुख्यालय में होने लगे एकत्र

BIG BREAKING : बस्तर में जवानों ने परिजनों से दुर्व्यवहार के खिलाफ छेड़ दिया आंदोलन, हथियार जमा करके मुख्यालय में होने लगे एकत्र
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

जगदलपुर। राजधानी रायपुर में आज सीएम द्वारा कमेटी की घोषणा के बाद पुलिस जवानों के परिजनों ने अपना प्रदर्शन ख़त्म कर दिया, मगर उधर आज ही बस्तर जिला मुख्यालय में सहायक आरक्षकों ने अपने हथियार जमा कर दिए और आंदोलन शुरू कर दिया है। इनका विरोध राजधानी में प्रदर्शन के दौरान उनके परिजनों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार को लेकर है।

सोमवार को राजधानी रायपुर में अपनी मांगों को लेकर सहायक आरक्षकों के परिजन आंदोलन कर रहे थे, इसी दौरान पुलिस द्वारा सहायक आरक्षकों के परिवार की महिलाओं और बच्चों के साथ झूमाझटकी और बदसलूकी करने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद से जिले के सहायक आरक्षकों में काफी आक्रोश है। सभी थानों और कैम्पों में पदस्थ सहायक आरक्षक अपने-अपने हथियार जमा कर जिला मुख्यालय में एकत्र होने लगे हैं।

बढ़ती जा रही है जवानों की संख्या

बीजापुर जिले के अलग अलग थानों में पदस्थ सहायक आरक्षक अपने-अपने हथियार जमा करने के लिए लाइन लगाए हुए हैं। जानकारी के अनुसार अब तक सैकड़ों जवान जिला मुख्यालय के लोह डोंगरी पार्क में जमा हो चुके हैं। जवानों के जमा होने का सिलसिला लगातार जारी है। पुलिस के आला अधिकारी लगातार जवानों के साथ बैठक कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं, वही उनकी मांगो पर भी गम्भीरता से विचार भी कर रहे हैं, मगर सहायक आरक्षक अपनी मांगों को मनवाने की जिद पर अड़े हुए हैं। मामले को लेकर बड़े अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन