बिग ब्रेकिंगः जनसंपर्क विभाग की हुई सर्जरी... पहले बदले गए सचिव, अब आईपीएस दिपांशु काबरा को कमिश्नर और सौमिल बने डीपीआर- सूत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग शासन ने बड़ी सर्जरी करने की तैयारी कर ली गई है। आज मंगलवार को जहां आईएएस सिद्धार्थ कोमल परदेशी को जनसंपर्क सचिव का प्रभार दिया गया।

वहीं अब सूत्रों से खबर आ रही है कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दिपांशु काबरा को जनसंपर्क कमिश्नर की जिम्मेदारी दी जा सकती है। बता दें कि  1997 बैच के आईपीएस काबरा वर्तमान में परिवहन विभाग अपर आयुक्त का पद संभाल रहे हैं।

आईपीएस दिपांशु काबरा

इसी के साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सौमिल चौबे को जनसंपर्क विभाग में डीपीआर का पद दिया जा सकता है। वर्तमान में सूडा के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जवाबदारी उनपर है।

सौमिल चौबे , अधिकारी, राज्य प्रशासनिक सेवा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।