बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

बड़ा फैसला- छेड़खानी व यौन अपराध करने वालों के शहरों में लगेंगे पोस्टर, राज्य सरकार का फरमान

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है। अब अगर कोई महिलाओं से छेड़खानी, दुर्व्यवहार या यौन अपराध करता है तो उसके पोस्टर शहरों में चौराहों पर लगाए जाएंगे।

पोस्टर शहरों के प्रमुख चौराहों पर लगेंगे

बता दें कि ये काम उसी तर्ज पर किया जाएगा जैसे नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले आरोपियों के पोस्टर शहरों के प्रमुख चौराहों पर लगाए गए थे।

महिलाओं से दुर्व्यवहार करने वालों को महिला पुलिसकर्मियों से ही दंडित कराया जाएगा

इस आदेश के तहत अब महिलाओं से दुर्व्यवहार करने वालों को महिला पुलिसकर्मियों से ही दंडित कराया जाएगा। सरकार का कहना है कि ऐसा कदम इसलिए उठाया जा रहा है जिससे कि महिलाओं व बच्चियों से दुर्व्यवहार करने वालों को पूरा समाज जान सके।

दुराचारियों के नाम व पहचान उजागर होंगे

सरकार का मकसद है कि दुराचियों के नाम व पहचान उजागर किए जाएं। सरकार का दावा है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए एंटी रोमियो स्क्वायड ने बेहतरीन काम किया है। स्क्वायड ने मनचलों और महिलाओं के साथ अपराध करने वालों की कमर तोड़ दी है। इसी तर्ज पर हर जनपद की पुलिस को काम करने की जरूरत है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन