नारदा घोटाला : TMC नेताओं के हाउस अरेस्ट के ऑर्डर के खिलाफ दायर अर्जी CBI ने सुप्रीम कोर्ट में ली वापस , HC में होगी सुनवाई
नारदा घोटाला : TMC नेताओं के हाउस अरेस्ट के ऑर्डर के खिलाफ दायर अर्जी CBI ने सुप्रीम कोर्ट में ली वापस , HC में होगी सुनवाई

टीआरपी डेस्क। देश इस समय कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा है। संक्रमण की तेज दर के साथ देश में ऑक्सीजन की कमी ने स्थिति और गंभीर कर दी है। देश में ऑक्सीजन की मांग और वितरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को बड़ा फैसला लिया।

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने अपने आदेश में 12 सदस्यीय राष्ट्रीय टास्क फोर्स गठित करने का आदेश दिया है। यह टास्क फोर्स पूरे देश में ऑक्सीजन की जरूरत और वितरण का आंकलन और सिफारिश करने का काम करेगी।

बता दें कि यह टास्क फोर्स कोविड के इलाज के लिए जरूरी दवाओं की समान व उचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सुझाव भी देगी और महामारी के चलते पैदा हुए अन्य मुद्दों के समाधान पर भी सुझाव देगी। मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने टास्क फोर्स के सभी सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से बात की है। माना जा रहा है कि एक सप्ताह के अंदर यह टास्क फोर्स काम शुरू कर देगी।

जानकारी के अनुसार, शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह जरूरी सहायता उपलब्ध कराए और कहा है कि सभी हिस्सेदार (राज्य सरकार से लेकर अस्पतालों तक) हर हालत में सहयोग करें। इस टास्क फोर्स की शुरुआती अवधि छह महीने निर्धारित की गई है। इसकी अगुवाई पश्चिम बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के पूर्व वाइस चांसलर डॉ. भाबातोष बिस्वास करेंगे। उनके साथ इस टास्क फोर्स में गुरुग्राम में स्थित मेदांता अस्पताल के चेयरपर्सन और प्रबंध निदेशक डॉ. नरेश त्रेहान को भी जगह दी गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।