बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

ड्रग्स मामले में बड़ा खुलासा- नामी स्कूलों के बाहर आइसक्रीम में मिलाकर हो रही तस्करी, कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने राज्य में ड्रग्स के सेवन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। कुमार ने कहा है कि हमें संदेह है कि ड्रग्स की तस्करी करने वाले लोग कुछ नामी स्कूलों के बाहर आइसक्रीम में ड्रग्स को मिलाकर बच्चों को बेच रहे हैं। बता दें कि, हाल ही में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स को लेकर कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है। 

अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी हो चुकी हैं गिरफ्तार

गौरतलब है कि सोमवार को अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को पुलिस ने ड्रग्स संबंधित मामले में गिरफ्तार किया था। वहीं, आज सुबह अभिनेत्री संजना गलरानी को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया है। उनसे ड्रग्स मामले में पूछताछ की जाएगी। 

https://twitter.com/ANI/status/1303227631588966400?s=20

नामी स्कूलों के बाहर काम कर रहा ड्रग नेटवर्क

शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने कहा, हमें संदेह है कि ड्रग नेटवर्क बच्चों को लुभाने के लिए नामी स्कूलों के बाहर काम कर रहा है और उन्हें आइसक्रीम में ड्रग्स मिलाकर बेच रहा है। इसमें शामिल लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए। 

 संजना गलरानी गिरफ्तार

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में नशीली दवाओं के दुरुपयोग की जांच कर रही केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने मंगलवार को बंगलूरू में अभिनेत्री संजना गलरानी को गिरफ्तार किया। 

हाई-एंड पार्टियों में करती थी लोगों को ड्रग्स की आपूर्ति

गलरानी की गिरफ्तारी तब हुई जब शहर की पुलिस को यह पता चला कि अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी शहर में हाई-एंड पार्टियों में लोगों को ड्रग्स की आपूर्ति करती थी। पुलिस ने सोमवार को उन्हें भी गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक गलरानी को आज सुबह-सुबह उनके इंदिरा नगर स्थित आवास पर सीसीबी के छापे के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें पूछताछ के लिए सीसीबी कार्यालय ले जाया गया है। 

बंगलूरू के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने कहा कि अदालत से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद, संजना के घर पर तलाशी ली गई। उन्होंने बताया कि सीसीबी के अनुसार, गलरानी तब से रडार पर थी, जब से उनके दोस्त राहुल को एक ड्रग मामले में बुक किया गया था।

रागिनी द्विवेदी भी हुई हैं गिरफ्तार

इससे पहले, ड्रग मामले में गिरफ्तार की गईं कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। यहां से उन्हें पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नियाज नाम के व्यक्ति को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया। इस बात की जानकारी केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने दी। 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन