18+ का वैक्सीनेशन
बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में बंद हो सकता है 18+ का वैक्सीनेशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. प्रदेश में वैक्सीन की कमीं से 18 प्लस के वैक्सीनेशन का काम बंद हो सकता है. जानकारी के मुताबिक राज्य के करीब 12 जिलों में 18 प्लस का वैक्सीनेशन बंद हो गया है. ऐसे में अगर जल्द इस वर्ग के लिए वैक्सीन नहीं मिली तो कल शाम तक पूरे प्रदेश में 18 प्लस का वैक्सीनेशन बंद हो जाएगा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ को 18 प्लस वैक्सीनेशन के लिए अब तक 797110 वैक्सीन मिली है, जिसमें 741198 डोज़ लग चुकी है. इस स्थिति में अगर वैक्सीन नहीं पहुंची तो प्रदेश में 18 प्लस का वैक्सीनेशन बंद हो सकता है.

इधर, छत्तीसगढ़ में आज दोपहर कोरोना वैक्सीन की नई खेप रायपुर पहुंची। रायपुर एयरपोर्ट पर कोरोना वैक्सीन के 17 बॉक्स उतारे गए हैं। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट संख्या एआई 651 से 17 बॉक्स कोविशील्ड वैक्सीन के भेजे गए हैं।

राज्य टीकाकरण अधिकारी अमर ठाकुर ने द रूरल प्रेस (TRP) से चर्चा में बताया कि आज रायपुर पहुंची कोरोना वैक्सीन की नई खेप 45 प्लस वालों के लिए आई है. वहीँ 18 से 44 वर्ष वाले लोगों के लिए फ़िलहाल वैक्सीन का इन्तजार है.

See also  बस्तर दशहरा : इस बार 6 साल की पीहू पर सवार होंगी काछनदेवी, कांटों के झूले पर झूल बस्तर राज परिवार को देंगी दशहरा मनाने की अनुमति

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।