दुर्ग। जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट ( Bhilai Steel Plant ) में आज एक हादसा हुआ है, जिसमें कर्मचारी की मौत हो गई। मौत के बाद पूरे प्लांट में हड़कंप मच गया है। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। भिलाई स्टील प्लांट में एक और हादसे की खबर आई है। इस हादसे में प्लांट के कर्मचारी की मौत की खबर है। जानकारी मिली है कि भिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस 2 विभाग में यह हादसा हुआ है।

रूम लोडिंग का काम चल रहा था

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी राजकुमार वर्मा के ऊपर ब्लूम लोडिंग गिरने से कर्मचारी राजकुमार वर्मा की मौत हो गई है। आपको बता दें कि एसएमएस 2 विभाग में एसबीएस यार्ड में रूम लोडिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ है। कर्मचारी की मौत के बाद भिलाई स्टील प्लांट में हड़कंप मच गया है। भट्टी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।