छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल

रायपुर। कक्षा 12वीं में फेल हुए परीक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने उन्हें पास होने का एक और मौका दिया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा में नियमित और स्वाध्यायी परीक्षार्थी एकबार फिर से परीक्षा में बैठ सकते हैं।

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि ऐसे परीक्षार्थी जो प्रायोगिक, प्रायोजना परीक्षा में अनुपस्थित होने के कारण फेल हो गए, ऐसे परीक्षार्थियों की प्रायोगिक, प्रायोजना परीक्षाएं संबंधित संस्था, केन्द्र में 17 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित की जायेगी।

इन परीक्षाओं को पास करने के बाद उनका परिणाम बोर्ड की तरफ से जारी कर दिया जायेगा। मगर पास होने का मौका सिर्फ उन्ही छात्रों को मिलेगा, जो प्रैक्टिकल और प्रायोजना परीक्षा में अनुपस्थित रहे थे। अगर वो परीक्षा में बैठे हों और फेल हो गये हों, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी।

मंडल ने यह भी स्पष्ट कहा गया है कि जो परीक्षार्थी सैद्धांतिक, प्रायोगिक, प्रायोजना परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें पूरक परीक्षा 2021 में सम्मिलित होना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त इस अवसर के बाद यदि कोई छात्र केवल प्रायोगिक, प्रायोजना परीक्षा में अनुपस्थित रहने के कारण अनुत्तीर्ण रह जाते हैं तो उसे आगामी अवसर मुख्य परीक्षा वर्ष 2022 में दिया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर.

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।