बड़ी खबर- छत्तीसगढ़ में शुरू होगी बैडमिंटन अकादमी, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन अकादमी की घोषणा की है। बता दें यह घोषणा आज रविवार को एक बैठक में की। इस बैठक में विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

सीएम ने खिलाड़ियों के साथ प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने, खेल सुविधाओं के विकास और खेल प्रतिभाओं को निखारने से सम्बंधित विषयों पर विस्तार के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि खेलों के विकास के लिए धनराशि की कमी नहीं होगी।

छत्तीसगढ़ खेल प्राधिकरण के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के कोचों की नियुक्ति की जाएगी। छत्तीसगढ़ के बड़े उद्योगों को स्टेडियम के रखरखाव की जिम्मेदारी दी जाएगी। साथ ही कोचों की नियुक्ति, खिलाड़ियों की आवासीय सुविधा और डाइट की व्यवस्था के लिए लिया जाएगा बड़े उद्योगों से मिलने वाले सीएसआर मद से सहयोग लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इस बैठक में सभी खेल संघों से अच्छे कोच नियुक्त करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने घोषणा कि है कि पुलिस और वन विभाग की तरह ही अन्य विभागों में खिलाड़ियों को नौकरी देने के संबंध में आगे चर्चा की जाएगी। साथ ही खेल प्राधिकरण की समिति में खिलाड़ी भी शामिल किए जाएंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।