बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, इस महीने पटरी पर फिर से दौड़ेंगी 600 से ज्यादा ट्रेनें, देखें List

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, इस महीने पटरी पर फिर से दौड़ेंगी 600 से ज्यादा ट्रेनें, देखें List
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने 660 ट्रेनें और चलाने का फैसला किया है। शुक्रवार तक प्रतिदिन लगभग 983 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। जो कि प्री-कोविड स्तर का लगभग 56 प्रतिशत है। रेलवे ने कहा कि मांग और वाणिज्यिक औचित्य के अनुसार ट्रेनों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई जा रही है।

बता दें कि कोरोना महामारी (Coronavirus pandemic) से हल्की राहत मिली है और इस सुधरते हालात का असर अब साफ दिखने लगा है। लॉकडाउन और कर्फ्यू में ढील के साथ कारोबार (Industries) वापस शुरू हो रहे हैं तो घरों को लौटे मजदूर और कामगार भी लौटने लगे हैं। इसके चलते यात्री ट्रेनों की मांग बढ़ी है. इससे देखते हुए यह फैसला लिया गया है। भारतीय रेलवे ने बताया है कि यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए केवल जून महीने में 660 ट्रेनों को शुरू किया गया है।

रेलवे के एक आंकड़े के मुताबिक, 18 जून तक 983 मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो रहा है। कोविड से पहले का आंकड़ा देखें तो कुल 1768 मेल या एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही थीं। जो अब 983 की संख्या में ऑपरेट हो रही हैं। इस तरह सामान्य दिनों की तुलना लगभग आधी ट्रेनें अभी यात्रियों को सेवाएं दे रही हैं। अभी कोरोना से पूर्व की स्थिति में लगभग 56 फीसद ट्रेनों का संचालन हो रहा है।

जैसे-जैसे यात्रियों की मांग बढ़ रही है, वैसे-वैसे ट्रेनों की संख्या में इजाफा किया जा रहा है। 1 जून 2021 तक 800 मेल या एक्सप्रेस ट्रेन संचालन में थीं। 1 जून से 18 जून के बीच भारतीय रेलवे ने 660 अतिरिक्त मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की मंजूरी दी गई है। इनमें 552 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें और 108 हॉलिडे स्पेशल ट्रेनें शामिल है।

यहां देंखें लिस्ट-

  • 02462 श्रीमाता वैष्‍णो देवी कटड़ा-नई दिल्‍ली श्री शक्‍ति एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 01.07.2021 से
  • 02461 नई दिल्‍ली-श्रीमाता वैष्‍णो देवी कटड़ा श्री शक्‍ति एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 02.07.2021 से
  • 02011 नई दिल्‍ली-कालका शताब्‍दी एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से
  • 02012 कालका-नई दिल्‍ली शताब्‍दी एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से
  • 02017 नई दिल्‍ली-देहरादून शताब्‍दी एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से
  • 02018 देहरादून-नई दिल्‍ली शताब्‍दी एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से
  • 04527 कालका-शिमला शिवालिक डिलक्‍स स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से
  • 04528 शिमला-कालका शिवालिक डिलक्‍स स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से
  • 04517 कालका-शिमला एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से
  • 04518 शिमला-कालका एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से
  • 04505 कालका-शिमला रेलमोटर स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से
  • 04506 शिमला-कालका रेलमोटर स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से
  • 02013 नई दिल्‍ली-अमृतसर शताब्‍दी एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 01.07.2021 से
  • 02014 अमृतसर-नई दिल्‍ली शताब्‍दी एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 02.07.2021 से
  • 04051 नई दिल्‍ली-दौरई अजमेर शताब्‍दी एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से
  • 04052 दौरई अजमेर-नई दिल्‍ली शताब्‍दी एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से
  • 02005 नई दिल्‍ली-कालका शताब्‍दी एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से
  • 02006 कालका-नई दिल्‍ली शताब्‍दी एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से
  • 04048 दिल्‍ली-कोटद्वार सिद्धवली स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से
  • 04047 कोटद्वार सिद्धवली-दिल्‍ली शताब्‍दी एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से
  • 04640 फिरोजपुर छावनी-साहिबजादा अजीतसिंह नगर एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से
  • 04639 साहिबजादा अजीतसिंह नगर-फिरोजपुर छावनी एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से
  • 02046 चंडीगढ़-नई दिल्‍ली शताब्‍दी एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से
  • 02045 नई दिल्‍ली–चंड़ीगढ़ शताब्‍दी एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से
  • 02029 नई दिल्‍ली–अमृतसर शताब्‍दी एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 02.07.2021 से
  • 02030 अमृतसर-नई दिल्‍ली शताब्‍दी एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 02.07.2021 से
  • 02265 दिल्‍ली सराह रोहिल्‍ला–जम्‍मूतवी दुरंतो स्‍पेशल दिनांक 02.07.2021 से
  • 02266 जम्‍मूतवी-दिल्‍ली सराह रोहिल्‍ला दुरंतो स्‍पेशल दिनांक 03.07.2021 से
  • 02441 बिलासपुर-नई दिल्‍ली एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 24.06.2021 से
  • 02442 नई दिल्‍ली-बिलासपुर एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 22.06.2021 से
  • 04606 जम्‍मूतवी-योगनगरी ऋषिकेष एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 04.07.2021 से
  • 04605 योगनगरी ऋषिकेष-जम्‍मूतवी एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 05.07.2021 से
  • 04041 दिल्‍ली जं0-देहरादून एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से
  • 04042 देहरादून-दिल्‍ली जं0 एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 22.06.2021 से
  • 04515 कालका-शिमला एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से
  • 04516 शिमला-कालका एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 22.06.2021 से
  • 04210 लखनऊ-प्रयागघाट एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से
  • 04209 प्रयागघाट-लखनऊ एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 22.06.2021 से
  • 04233 प्रयागघाट-मनकापुर एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से
  • 04234 मनकापुर-प्रयागघाट एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 22.06.2021 से
  • 04231 प्रयागघाट-बस्‍ती एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से
  • 04232 बस्‍ती-प्रयागघाट एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से
  • 05105 छपरा-नौतनवा विशेष गाड़ी का संचालन 21 जून, 2021 से अगली सूचना तक किया जायेगा
  • 05106 नौतनवा-छपरा विशेष गाड़ी का संचालन 21 जून, 2021 से अगली सूचना तक किया जायेगा
  • 05053 छपरा-लखनऊ जं. विशेष गाड़ी का संचालन 01 जुलाई, 2021 से अगली सूचना तक किया जायेगा
  • 05054 लखनऊ जं.-छपरा विशेष गाड़ी का संचालन 28 जून, 2021 से अगली सूचना तक किया जायेगा
  • 05083 छपरा-फर्रूखाबाद विशेष गाड़ी का संचालन 29 जून, 2021 से अगली सूचना तक किया जायेगा
  • 05084 फर्रूखाबाद-छपरा विशेष गाड़ी का संचालन 30 जून, 2021 से अगली सूचना तक किया जायेगा
  • 05114 छपरा कचहरी-गोमतीनगर विशेष गाड़ी का संचालन 01 जुलाई, 2021 से अगली सूचना तक किया जायेगा
  • 05113 गोमतीनगर-छपरा कचहरी विशेष गाड़ी का संचालन 02 जुलाई, 2021 से अगली सूचना तक किया जायेगा
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन