बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

बड़ी खबर : पर्यटन मंडल के महाप्रबंधक संजय सिंह निलंबित, भेजे गए जगदलपुर

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। राज्य सरकार ने आज बड़ी करवाई करते हुए, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के महाप्रबंधक संजय सिंह को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ काफी अनियमितताओं की शिकायतें विभाग के पास पहुंची है। पर्यटन बोर्ड के एमडी रानू साहू ने जांच के लिए विभागीय जांच आयुक्त को जिम्मेदारी सौंप दी है।

छत्तीसगढ़ लोक आयोग में भी जांच प्रकरण दर्ज है जो प्रक्रियाधीन है। निलंबन अवधि में संजय सिंह का मुख्यालय पर्यटक सूचना केन्द्र जगदलपुर होगा और नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। उल्लेखनीय है कि संजय सिंह परिवहन विभाग में भी प्रतिनियुक्ति पर थे तब भी उनके खिलाफ कई शिकायतें आई थी।

आपको बता दें कि संजय सिंह काफी समय से पर्यटन विभाग से जुड़े रहे हैं। उनके पर्यटन विभाग में रहते हुए विभाग में कई योजनाएं आरंभ की गई थी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन