बड़ी खबर- भारत पर हो सकता है बड़ा आतंकी हमला, ISI ने आतंकियों को सौंपा सुसाइड मिशन!

टीआरपी डेस्क। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे से पाकिस्तानी ‘आईएसआईस’ और उसके समर्थक आतंकी संगठनों में हलचल तेज हो गई है। हाल ही में देश की प्रमुख खुफिया एजेंसी (आईबी) ने आतंकी हमले को लेकर रची जा रही एक बड़ी साजिश का खुलासा किया है। इस साजिश में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकी संगठन शामिल हैं। हमलों के समन्वय की जिम्मेदारी ‘आईएसआईएस’ को दी गई है। आतंकियों की इस साजिश को ‘सुसाइडल मिशन’ कहा गया है।

योजना के तहत आईएस खुरासान ‘आईएसकेपी’ के प्रशिक्षित लड़ाके भारत भेजे जाने हैं। वे चार तरह से अटैक करेंगे। लड़ाकों को इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), व्हीकल बोर्न इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (वीबीआईईडी), सुसाइडल अटैक और टारगेट किलिंग्स की ट्रेनिंग दी गई है। इन लड़ाकों को भारत में पहले से मौजूद आतंकी संगठन के सदस्य उन्हें ‘कलाश्निकोव’ राइफल और छोटे हथियार मुहैया कराएंगे। आतंकी हमलों की जद में राइट विंग लीडर, हिंदू मंदिर, सुरक्षा बल व भीड़ वाली जगह बताई गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियों ने पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक में अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन ‘आईएसआईएस’ के सदस्यों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में मालूम हुआ कि ‘आईएसआईएस’ देश के कई हिस्सों में हमलों की योजना बना रहा है। आईएस की जिस इकाई को इन हमलों की जिम्मेदारी दी गई है, वह पाकिस्तान और अफगानिस्तान आधारित है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।