बीएस येदियुरप्पा

टीआरपी डेस्क। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपने पद से स्तीफे का ऐलान कर दिया है। कुछ देर में ही वो राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौपेंगे। बता दें कि कर्नाटक में बीजेपी सरकार ने आज के दिन ही दो वर्ष पूरे किए हैं।

इससे पहले उन्होंने रविवार शाम को कहा था कि आलाकमान ने अभी तक कुछ नहीं कहा है। सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर सोमवार को कार्यक्रम है। यहां मैं उन दो साल की उपलब्धियों के बारे में बताऊंगा। उसके बाद आपको आगे की जानकारी दी जाएगी।

पार्टी के लिए काम करता रहूंगा : येदियुरप्पा

उन्होंने कहा, ‘मैंने तय किया है कि मैं आखिरी मिनट तक काम करूंगा। मैंने दो महीने पहले ही कहा था कि जब भी मुझसे कहा जाएगा, मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं। अब तक मुझे केंद्र से कोई संदेश नहीं मिला है। अगर वे मुझसे पद पर बने रहने के लिए कहेंगे, तो मैं ऐसा ही करूंगा और यदि नहीं, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा और पार्टी के लिए काम करता रहूंगा। मुझे विश्वास है कि सूचना आज रात या कल सुबह आ जाएगी।’

See also  OMG: इस गांव में बच्चा-बूढ़ा-जवान करता है संस्कृत में बात, जानें कहां की है ये अनोखी दास्तान
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।