बड़ी खबर- पूर्व मंत्री बृजमोहन के पीएसओ ने खुद को मारी गोली, मौके पर पहुंची पुलिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पूर्व मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल की सुरक्षा में तैनात उनके पीएसओ ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है।

35 साल का विशंभर राठौर नाम का ये जवान पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की सुरक्षा में तैनात था। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे उसने सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। सुबह 11 बजे जब उसके सहकर्मी कमरे में पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई।

पारिवारिक विवाद की वजह से पत्नी दूसरी जगह पर रह रही थी। जांच में ये बात सामने आई है कि पत्नी से अनबन की वजह से मानसिक तौर पर विशंभर परेशान रहा करता था। इसी डिप्रेशन ने उसे जकड़ा और उसकी मौत हो गई। पूरे मामले की जांच सिविल लाइंस पुलिस कर रही है। मौके से सुसाइड नोट के मिलने से पुलिस को यह मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है।

सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। तैनात पीएसओ का नाम आरक्षक विशंभर राठौर बताया गया है। उसने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। सर्विस रिवाल्वर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

इस घटना को लेकर पूर्व मंत्री अग्रवाल के साथ ही उनका पूरा स्टाफ हतप्रभ है, क्योंकि बृजमोहन अग्रवाल की टीम में इस तरह की यह पहली घटना है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।