बड़ी खबर- चीन, यूके समेत इन 10 देशों से भारत आने वाले यात्रियों को के लिए RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट जरूरी

टीआरपी डेस्क। अब भारत आने वाले 10 देशों के यात्रियों के लिए अब RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट जरूरी होगी। इस लिस्‍ट में चीन, ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों के लोग शामिल हैं। दुनिया में कोरोना के नए-नए वेरियंट के चलते अंतरराष्ट्रीय यात्रा की गाइडलाइन में बदलाव किया गया है।

इसके तहत यूके समेत 10 देशों से भारत आने वाले यात्रियों को हवाई यात्रा करने के 72 घन्टे पहले RTPCR निगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए। RTPCR निगेटिव होने के बावजूद भारत मे लैंड करने के बाद उनकी कोरोना जांच की जाएगी। पहले यूके, यूरोप और मिडिल ईस्ट के लिए ये नियम लागू था और अब सात और देशों को शामिल किया गया है। ये देश हैं-दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्‍वे। इस नए नियम को लागू करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों को लेटर लिखा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।