रायपुर। लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को स्पेशल ट्रेनों से वापस लाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में उत्तराखण्ड, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में फंसे छत्तीसगढ़ के 1126 श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेन देहरादून से आज 22 मई को उत्तराखण्ड के देहरादून से रवाना हो गई है।
यह ट्रेन 23 मई को बिलासपुर, भाटापारा होते हुए शाम छह बजे रायपुर पहुंचेगी। बिलासपुर, बलौदाबाजार और रायपुर जिला प्रशासन द्वारा श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। ट्रेन से उतरते ही श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।