टीआरपी डेस्क। श्रीनगर के डाउन टाउन इलाके में गुरुवार को एक बड़ा ब्लास्ट हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार ब्लास्ट के बाद भारी फायरिंग भी हुई है। डाउन टाउन इलाके की जामा मस्जिद के पास कई स्थानीय लोग फंसे हुए हैं।

धमाके के बाद जामा मस्जिद इलाके में भारी संख्या में पुलिस फोर्स और मीडिया पहुंच गई।

आतंकी हमले की आंखों देखी…
दोपहर करीब 12 बजे जामा मस्जिद के गेट के सामने एक ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ। इसके बाद तुरंत भारी फायरिंग होने लगी। जिसके बाद लोग खुद को बचाने के लिए आस-पास की दुकानों में छिप गए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर
See also  Fifth Ocean of the World: धरती के मानचित्र में आया नया परिवर्तन, दुनिया को मिला एक और महासागर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।