गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

पीडीएस घोटाले में बड़ा रैकेट काम कर रहा था, जल्द ही खुलेंगी कई परतेंः सीएम बघेल

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। बहुचर्चित पीडीएस घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू द्वारा दर्ज किये गए एफआईआर को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इसमें बड़ा रैकेट काम कर रहा था।

भूपेश बघेल ने कहा कि हम लोग शुरू से कह रहे थे कि जब छत्तीसगढ़ में 56 लाख परिवार 2011 के जनसंख्या अनुसार निवास करते हैं तो फिर 72 लाख राशन कार्ड कैसे बन गया। यह सवाल विधानसभा में भी उठाते रहे हैं।

आधार कार्ड के हिसाब से भी राशनकार्ड बनाए हैं, तब भी 72 लाख नहीं पहुंचता। इसका मतलब घोटाला हुआ है। नान के गोडाउन से राशन निकला है। यह किसको गया है। यह जांच का विषय है। इसमें बड़ा रैकेट काम कर रहा था। परतें खुलेगी। इसमे बड़े लोग ही शामिल हो सकते हैं। बिना उसके सरंक्षण के कैसे संभव हो सकता है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन