नई दिल्ली। (coronavirus infection in india) देश में कोरोना संक्रमण में लगातार कमी आ रही है। 24 घंटे में कोरोना के 45,149 नए मरीज मिले हैं। इससे देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 79,09,960 हो गई है। देश में कोरोना की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या में भी लगातार गिरावट आ रही है। 24 घंटे में वायरस की वजह से 480 लोगों की जान गई और मृतकों की कुल संख्या 1,19,014 हो गई है।

भारत के लिए राहत की खबर यह भी है कि एक्टिव केसों की संख्या लगातार कम हो रही है। अब देश में कोरोना के 6 लाख 53 हजार 717 एक्टिव केस बचे हैं और 24 घंटे में इसमें 14,437 की कमी आई है। देश में अब तक 71 लाख 37 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। 24 घंटे में 59 हजार 105 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं।

90 फीसदी से अधिक हो चुकी है देश में रिकवरी रेट

कोरोना के खिलाफ जंग में भारत जीत की ओर बढ़ता दिख रहा है। देश में रिकवरी रेट 90 फीसदी से अधिक हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को बताया गया कि पिछले एक सप्ताह में हर दिन कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या हजार से कम रही है, जबकि 2 अक्टूबर के बाद से यह आंकड़ा 1100 के स्तर से कम रहा है। टेस्टिंग की बात करें तो देश में अब तक कुल 10 करोड़ 34 लाख 62 हजार 778 सैंपल की जांच की जा चुकी है तो 25 अक्टूबर को कुल 9 लाख 39 हजार 309 सैंपल की जांच की गई।

देश में करीब 80 फीसदी केस 10 राज्यों में आ रहे हैं। सर्वाधिक नए मरीजों के मामले में केरल ने महाराष्ट्र को पीछे छोड़ दिया है। एक तरफ महाराष्ट्र में लगातार मरीजों की संख्या घट रही है तो केरल में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। केरल और महाराष्ट्र के बाद में सबसे ज्यादा केस कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में आ रहे हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।