फग्गन सिंह कुलस्ते
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का बड़ा बयान

टीआरपी डेस्क। मध्य प्रदेश के मंडला पहुंचे केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शराब को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि शराब लोगों के लिए एक बड़ा टॉनिक है और कोरोना के समय यह बहुत ही ज्यादा जरूरी है. इसी वजह से शराब का सेवन करने वाले बहुत लोग है.

रेवेन्यू का बड़ा माध्यम

उन्होंने कहा कि कोरोना में जब देश और राज्यों में लॉकडाउन हुआ, तो सभी दुकानें सब बंद हो गईं. जिसके बाद जैसे ही दुकानें खुलीं, लोग कैसे इसके पीछे दौड़ने लगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शराब लोगों के साथ ही सरकार का एक बड़ा रेवेन्यू भी है. इसको लेकर कई सरकारें और राज्यों के बीच एक प्रतिस्पर्धा सी मची रहती है. इसलिए सरकारें अपने हिसाब से ही फैसला करती हैं. क्योंकि शराब का सेवन करने वालों की संख्या बहुत बड़ी है.

पर्यावरण दिवस पर मंडला पहुंचे थे मंत्री फग्गन सिंह

पर्यावरण दिवस पर मंडला पहुंचे मंत्री फग्गन सिंह ने सबसे पहले जिला अस्पताल में जाकर पौधारोपण किया. इसके बाद चाइल्ड केयर हास्पिटल का मुआयना करते हुए सर्किट हाउस में क्राइसिस मैनजेमेंट की जिले के अधिकारियों के साथ बैठक ली. इससे पहले मंत्री फग्गन सिंह ने जिले के सभी विकासखंड के साथ ही डिंडोरी और सिवनी जिले का भी दौरा किया और कोरोना संक्रमण को लेकर क्राइसिस मैनजेमेंट की बैठक भी की थी.

See also  Breaking : रायपुर में अभी लॉकडाउन नहीं, पूरा फोकस वैक्सीनेशन पर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।