बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

Big Boss 15: इस बार घर में धूम मचाएंगे ये कंटेस्टेंट, वहीं शो को होस्ट करेंगे फिल्ममेकर करण जौहर

Big Boss 15: इस बार घर में धूम मचाएंगे ये कंटेस्टेंट, वहीं शो को होस्ट करेंगे फिल्ममेकर करण जौहर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। बिग बॉस 15 ओटीटी आठ अगस्त से वूट में शुरू होने में बस चंद दिन बाकी रह गए हैं। जिसके बाद शो के कंटेस्टेंट के नाम से अब धीरे-धीरे पर्दा उठते जा रहा है। 'बिग बॉस ओटीटी' को फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) होस्ट करेंगे। जहां इसके लिए अभी तक कुछ सिलेब्रिटीज का नाम कन्फर्म बताया जा रहा है तो वहीं कुछ को अभी भी अप्रोच किया जा रहा है।

[caption id="attachment_105679" align="alignnone" width="696"]Riddhima Pandit, बिग बॉस-15 में रिद्धिमा पंडित दिखेगी[/caption]

बिग बॉस-15 के लिए ये स्टार्स हुए कंफर्म

हर किसी की निगाह पर है कि इस बार बिग बॉस 15 में कौन कौन से स्टार्स नजर आने वाले हैं। वही रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2017 में भी 'बिग बॉस 11' के लिए नेहा मलिक का नाम सामने आया था पर उस वक्त बात नहीं बन पाई थी। लेकिन इस बार वह बिग बॉस के घर में एंट्री करने वाली हैं। 'बिग बॉस ओटीटी' के लिए सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के अलावा रिद्धिमा पंडित , दिव्या अग्रवाल, अर्जुन बिजलानी, नेहा मारदा, रिद्धिमा पंडित राकेश बापट और सना मकबूल कन्फर्म हो चुकी हैं। इस लिस्ट में एक्टर अमित टंडन का नाम भी शामिल है।

[caption id="attachment_105680" align="alignnone" width="696"]Neha Malik निगाह पर है कि इस बार बिग बॉस 15 में कौन कौन से स्टार्स नजर आने वाले हैं[/caption]

यह भी पढ़ें :- जल्द ही होगी साढ़े 14 हजार 580 पदों पर शिक्षकों की भर्ती, स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश को दी मंजूरी 

सुनील ग्रोवर का अब तक कोई रिऐक्शन नहीं

नई रिपोर्ट में अभिनेता जीशान खान और कोरियोग्राफर निशांत भट का नाम भी आगे आया है। वहीं अब खबर आ रही है कि कमीडियन और ऐक्टर सुनील ग्रोवर भी बिग बॉस के घर में नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स चाहते हैं कि सुनील ग्रोवर 'बिग बॉस ओटीटी' या 'बिग बॉस 15' का हिस्सा बनें। हालांकि अभी इस पर सुनील ग्रोवर की तरफ से कोई रिऐक्शन नहीं आया है।

अक्षरा सिंह दिख सकते हैं शो में

[caption id="attachment_105676" align="alignnone" width="696"]Akshara Singh बिग बॉस 15 की पहली कंटेस्टेंट भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह बिग बॉस के घर में कैद होंगी।[/caption]

बिग बॉस 15 की पहली कंटेस्टेंट भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह बिग बॉस के घर में कैद होंगी। अक्षरा सिंह को इससे पहले भी इस शो का ऑफर आ चुका है। आपको बता दें कि रवि किशन, मनोज तिवारी, खेसारीलाल यादव, दिनेश लाल यादव निरहुआ और मोनालिसा जैसे भोजपुरी एक्टर इस शो का हिस्सा हो चुके हैं। इसके अलावा नेहा भसीन, राकेश बापत, दिव्या अग्रवाल, रिद्धिमा पंडित और नेहा मर्दा शो का हिस्सा हो सकती हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन